नवयुवक विषहर बाबा अष्टयाम पूजा समिति
स्थान -गिंजास नया टोला ( विषहर बाबा स्थान )
स्थान -गिंजास नया टोला ( विषहर बाबा स्थान )
🙏 आभार एवं क्षमा प्रार्थना 🙏
अपने यहां आयोजित अष्टयाम एवं श्रीराम विवाह कीर्तन प्रभु श्रीराम एवं विषहर बाबा की असीम कृपा तथा आप सभी श्रद्धेय अभिभावकगण, बड़े भाई-बंधु,साथीगण, माताओं-बहनों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर आप सभी ने अपनी उपस्थिति, सेवा, सहयोग एवं प्रेम देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, इसके लिए हम हृदय की गहराइयों से आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
यदि आयोजन के दौरान पूजा समिति से जाने -अनजाने में किसी प्रकार की कोई भूल, त्रुटि अथवा कमी रह गई हो, जिससे किसी की भावना आहत हुई हो, तो उसके लिए हम सभी विनम्रतापूर्वक क्षमा प्रार्थी हैं।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी पर सदैव अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
🌺 आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद 🌺
🙏 जय श्रीराम 🙏